न्यूज डेस्क: बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मौसम का पूर्वानुमान लगाने के लिए बिहार सरकार राज्य के 33 जिलों के करीब 700 पंचायतों में वर्षा मापी यंत्र लगाने जा रही हैं।
खबर के मुताबिक इस यंत्र की सहायता से ग्रामीण इलाकों के लोग अपने छेत्र के मौसम का पूर्वानुमान लगा सकेंगे। सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। इसकी जानकारी खुद बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा में दी हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है की सरकार की इस पहल से किसानों को मौसम पूर्वानुमान की सटीक जानकारी मिलेगी।
कृषि मंत्री ने कहा की राज्य के सभी 38 जिलों में स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित करने का काम किया जा रहा हैं। वहीं 534 प्रखंडों में स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। इससे मौसम का पूर्वानुमान लगाने तथा फसलों के नुकसान का सही आकलन करने में आसानी होगी।
