Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: बिहार के राजस्व मंत्री ने खोज निकाला विभाग में भ्रष्टाचार रोकने का नया तरीका, कर दी ये बड़ी घोषणा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 8, 2021

Bihar News: बिहार के राजस्व मंत्री ने खोज निकाला विभाग में भ्रष्टाचार रोकने का नया तरीका, कर दी ये बड़ी घोषणा


पटना. बिहार (Bihar) के एक मंत्री ने अपने विभाग में भ्रष्टाचार (Corruption) रोकने और कर्मचारियों में उत्साह भरने के लिए एक नया फॉर्मूला अपनाया है. मंत्री ने घोषणा की है कि विभाग में अच्छा काम करने वाले नौ लोगों को मंत्री अपने वेतन से इनाम देंगे. बिहार के राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने यह घोषणा की है कि हर साल एक महीने का वेतन उन चुनिंदा अधिकारियों को देंगे जिन्होंने विभाग के लिए बेहतर काम किया है.

दरअसल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्रालय संभालने के बाद रामसूरत राय जब विभाग में बैठने लगे और जो जानकारिया उन्हें विभाग के बारे में मिलीं उसे जानने के बाद मंत्री ने कई बार सार्वजनिक रूप से अपने गुस्से का इजहार किया था.
राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने यहां तक कह दिया की विभाग में जड़ तक भ्रष्टाचार प्रवेश कर चुका है, लेकिन ऐसे लोगों को उन्होंने साफ-साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द नही सुधरे तो वैसे कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इसका असर कितना हुआ ये तो फिलहाल मंत्री को नहीं मालूम, लेकिन वह अपने विभाग में लगातार वैसे लोगों पर नजर गड़ाकर बैठे हैं जो गड़बड़ी में लगे हुए हैं.

पटनाः डिप्टी मेयर के पति ने इंजीनियर को पटक-पटक कर मारने की धमकी दी, ऑडियो वायरल

इसके बाद शायद मंत्री को लगा होगा कि सिर्फ फटकार और नाराजगी से विभाग में फैले भ्रष्टाचार को दूर नहींं किया जा सकता है, सो उन्होंने एक नया फाॅर्मूला अपनाया और विभाग के नौ बेहतरीन काम करने वाले अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को नगदी के साथ सम्मानित करने की घोषणा कर दी और अपने एक महीने के वेतन से 9 लोगों को 11000 प्रति व्यक्ति देने की घोषणा कर दी. अब 9 मार्च को पटना में अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मााानित किया जाएगा.राजस्व मंत्री रामसूरत रायसे पूछा गया कि आखिर अपने वेतन से विभाग के कर्मचारियों को पैसे देने का फैसला क्यों किया तो मंत्री ने कहा कि इस कदम से विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक को ये अहसास होगा कि मंत्री की नजर विभाग के हर कर्मचारी पर है. इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ ईमानदारी से काम करने की प्रवृत्ति भी बढ़ेगी.