Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/बदमाशों ने दिनदहाड़े एक चौकीदार को मारी गोली, जख्मी रेफर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 5, 2021

BIHAR NEWS/बदमाशों ने दिनदहाड़े एक चौकीदार को मारी गोली, जख्मी रेफर

कोशी लाइव डेस्क/
खगड़िया के चौथम थाना के चयनित एक चौकीदार को बदमाशों ने आज दिनदहाड़े गोली मार दिया है।अज्ञात बदमाशों ने गोली तब मारी जब चयनित चौकीदार विमल यादव ई-रिक्शा से अपने गांव से चौथम थाना आ रहा था।इसी बीच रास्ते मे बदमाशों ने तीन गोली मारा ।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया है।

घटना चौथम थाना इलाके के जवाहरनगर की है।इनसब के बीच घायल विमल यादव को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।जंहा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया है।

इधर घटना के बाद सदर एस डी पी ओ आलोक रजंन दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे,और घटना की पूरी जानकारी लिए।खबरों के बारे में बताया जाता है कि विमल यादव का चयन चौथम थाना के चोकीदार के रूप में हुआ है।जो आज अपने गांव सोनवर्षा से चौथम थाना आ रहे थे।इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर फरार हुआ है।आशंका है कि भूमि विवाद में घटना हुई है।