Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR DESK/बिहार में इन लोगों को नहीं मिलेगा वेतनमान, सरकार ने दिए आदेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 6, 2021

BIHAR DESK/बिहार में इन लोगों को नहीं मिलेगा वेतनमान, सरकार ने दिए आदेश

कोशी लाइव डेस्क:
Koshi Live
न्यूज डेस्क: बिहार के संस्कृत स्कूल के कर्मियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार ने स्पष्ट कर दिया हैं की अनुदानित संस्कृत एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों के कर्मियों को वेतनमान का लाभ नहीं दिया जायेगा।

खबर के मुताबिक बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा है कि कोर्ट ने साल 2008 में ही अनुदानित संस्कृत एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों के कर्मियों को सरकारी कर्मचारी नहीं माना है। इसलिए इन्हे वेतमान का लाभ नहीं मिल सकता है।

उन्होंने कहा की संस्कृत एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों के कर्मियों को पंचम एवं छठम वेतन अनुशंसा के अनुरूप देय मिल रहा है।

इतना ही नहीं इन कर्मियों को सातवां वेतन अनुशंसा भी इनके लिए लागू कर दिया गया है। इसका लाभ भी इन्हे प्राप्त होगा।

लेकिन इन कर्मियों को सरकारी कर्मी के समान वेतन व अन्य सुविधाएं नहीं दी जा सकती हैं। सरकार के इस फैसले से अब ये साफ़ हो गया हैं की संस्कृत एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों के कर्मियों को बिहार सरकार वेतनमान का लाभ नहीं देगी।