न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार जमीन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर रही हैं ताकि लोगों को जमीन से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना ना पड़े। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे प्रोसेस के बारे में जिस प्रोसेस के द्वारा आप बिहार में खसरा-खतौनी नकल ऑनलाइन देख सकते हैं।
बिहार में खसरा-खतौनी नकल देखें ऑनलाइन, ये है पूरा प्रोसेस।
1 .बिहार में खसरा-खतौनी नकल देखने के लिए आपको सबसे पहले बिहार राजस्व विभाग की वेबसाइट बिहार भूमि पर क्लिक करना होगा।
2 .आप वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जा कर खसरा-खतौनी नकल ऑनलाइन के द्वारा देख सकते हैं।
3 .इस वेबसाइट पर जानें के बाद आपको जमाबंदी पंजी देखे का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
4 .अब आपको नक्शा दिखाई देगा। इस नक्शे में सबसे पहले अपने जिले को सलेक्ट करना होगा।
5 . जिले का चयन करने के बाद आपको अपने सर्कल को चुनना होगा, फिर हल्का नंबर ,मोजा नंबर आदि सभी जानकारी भरनी होगी।
6 .इसके बाद आप खसरा-खतौनी नकल देख सकते हैं। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
