Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR DESK/मिलने की उम्‍मीद टूटी तो प्रेमी-प्रेमिका ने उठाये यह कदम, नहीं दिया अपनों को भी दर्द - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 5, 2021

BIHAR DESK/मिलने की उम्‍मीद टूटी तो प्रेमी-प्रेमिका ने उठाये यह कदम, नहीं दिया अपनों को भी दर्द

कोशी लाइव डेस्क:

कटिहार। शायद प्रेम को किनारा मिलने की हर उम्मीद क्षीण हो गई थी। साथ जीने-मरने की कसम अब टूटने की कगार के कगार पर थी...। यह सब शायद प्रेमी युगल को मंजूर नहीं था। वे अपनों को दर्द भी देना नहीं चाहते थे। शायद यही वजह थी कि कहीं और से भटके राही की तरह पहुंचे एक प्रेमी युगल ने जिले के तेलता ओपी क्षेत्र में बारसोई-बलरामपुर रेल पथ पर ट्रेन के आगे कूद कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इसकी संभावना इसलिए भी ज्यादा है कि प्रेमी युगल की पहचान ही नहीं हो पा रही है।

शुक्रवार को लगभग दस बजे घटी इस घटना की भनक काफी देर से पुलिस को लगी। भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर इसके पहचान की कोशिश में जुट गई। मगर पुलिस को अब तक इसमें कामयाबी नहीं मिली है। दोनों के दो भाग में बंटे शरीर को समेटकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए फिलहाल कटिहार भेज दिया है। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि दोनों सुबह साथ थे। वे भटकते रहे थे, लेकिन किसी ने उन दोनों का इरादा नहीं भांप पाया। तेलता ओपी क्षेत्र के लोहागड़ा रेलवे फाटक के समीप यह घटना घटी है।

इस तरफ लोगों की आवाजाही भी कम होती है। तेलता ओपी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शव की शिनाख्त व मामले की जांच में जुटे हुए हैं। इधर दोनों को सुबह में देखे जाने की बात को लेकर अब तक किसी ने पुलिस को गवाही नहीं दी है, ऐसे में पुलिस फिलहाल आत्महत्या के साथ हत्या की संभावना को भी मान जांच कर रही है। दरअसल इस घटना में एक यह भी आशंका है कि प्रेमी युगल में किसी एक के स्वजन भी सफाई से इस वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस के सामने पहले शव की पहचान करने की चुनौती है। वरीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।