Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR DESK/पुलिस ने 9 अपराधियों को किया गिरफ्तार,तीन देशी कट्टा एक पिस्टल सहित 15 कारतूस भी बरामद। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 4, 2021

BIHAR DESK/पुलिस ने 9 अपराधियों को किया गिरफ्तार,तीन देशी कट्टा एक पिस्टल सहित 15 कारतूस भी बरामद।


मधुबनी:-मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ने छापेमारी कर 9 कुख्यात अपराधी सहित उसके पास से 3 देशी कट्टा ,एक पिस्टल,15 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों की दो बाइक और दो माबाईल भी जब्त किया है। जानकारी मिली है कि गुप्त सूचना पर खजौली थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन कुख्यात बदमाश सुमन
कुमार , दिवाकर सिंह और रविन्द्र को गिरफ्तार किया।जिसके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल , 4 जिंदा कारतूस , दो माबाईल बरामद किया है। वहीं अन्धरामथ थाना क्षेत्र में कृष्ण देव् मंडल ,दीपक कुमार साह ,राजेन्द्र मंडल ,रोशन यादव ,राहुल कुमार और जीबानन्द मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

इस सभी के पास से दो देसी कट्टा ,एक जिंदा कारतूस ,दो बाइक बरामद किया गया है। यह जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि खजौली थाना क्षेत्र में स्वर्ण ब्यबसायी को गोली मारने व हरलाखी थाना क्षेत्र में दवा ब्यबसायी पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामलों का उद्भेदन कार लिया गाया है । वहीं अन्धरामठ में गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा डकैती की योजना बनाए जाने की गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यबाई किया। इतनी बड़ी संख्या में अपराधियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने चैन की सांस ली है। पुलिस ने जिले के पश्चिमी क्षेत्र से लेकर पूर्वी क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में अंकुश लगाने की कोशिश की है।

रिपोर्ट - कुमार गौरव