Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime: खगड़िया में 4 पिस्तौल व 53 कारतूस के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 12, 2021

Bihar Crime: खगड़िया में 4 पिस्तौल व 53 कारतूस के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार

Koshi Live DESK:
बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थानान्तर्गत फुलवड़िया डीह महादेव मंदिर से हनुमाननगर जाने वाली सड़क पर गुरुवार शाम पुलिस ने चार पिस्तौल व 53 कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब और हथियारों की तस्करी को देखते हुए गश्ती तेज कर दी है। 

गिरफ्तार बदमाशों में पूर्णिया जिले के रूपौली थानान्तर्गत सोहरा दियारा गांव निवासी मनीष पासवान (35 वर्ष) और सौरव पासवान (30 वर्ष) तथा मधेपुरा जिले के चौसा थानान्तर्गत कोपरिया गांव का अमित कुमार (35 वर्ष) शामिल है। पुलिस ने उनके पास हथियार व कारतूस के अलावा चार मोबाइल, तीन विंडोलिया, दो खोखा व एक वाहन जब्त किया है। बरामद 53 में से चार कारतूस बंदूक के बताए जा रहे हैं। 


पुलिस के अनुसार मनीष पासवान इतमादी गांव जाने वाला था। पुलिस की गाड़ी देखकर अपने वाहन को बेतरतीब तरीके से भगाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली। इसमें पुलिस को तीन कट्टा, एक ऑटोमैटिक पिस्टल, 37 थ्री प्वाइंट वन फाइव एमएम, 12 ऑटोमैटिक पिस्तौल के कारतूस के अलावा चार बंदूक की गोली मिली। मनीष व सौरव रिश्ते में चचेरे भाई हैं। सभी को पुलिस थाना लाकर पूछताछ कर रही है। 

थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का उनके संबंधित थाना से आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। लोगों द्वारा पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता बतायी जा रही है।