Kosi Live-कोशी लाइव बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आंसर-की जारी, यहां करें चेक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 14, 2021

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आंसर-की जारी, यहां करें चेक


न्यूज डेस्क: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का एग्जाम देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड ने ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया हैं।
यहां करें चेक: biharboardonline.bihar.gov.in

बता दें की बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा में पूछे गए 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की जारी हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इस आंसर-की को चेक कर सकते हैं। साथ ही साथ अगर कोई दिक्कत है तो बोर्ड के पास आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने इसके लिए 16 मार्च तक का समय निर्धारित किया है।
छात्र अपने रोल नंबर के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बिहार बोर्ड आपकी इस आपत्ति पर का जवाब देगा। इसके लिए बोर्ड ने वेबसाइट पर एक लिंक भी जारी किया हैं। जिसके द्वारा आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इस साल बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 में सभी विषयों में 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे थे।