Kosi Live-कोशी लाइव Supaul Crime: सुपौल में मोबाइल चोरी के आरोप में 12 साल के बच्चे की हत्या, नहर में मिली लाश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 27, 2021

Supaul Crime: सुपौल में मोबाइल चोरी के आरोप में 12 साल के बच्चे की हत्या, नहर में मिली लाश


बिहार के सुपौल जिले में मोबाइल चोरी के आरोप में एक बारस साल के बच्चे की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ये घटना बकौर बिजलपुर गांव के वार्ड नंबर चार की है। शनिवार तड़के नहर में बच्चे का शव गड़ा हुआ मिला। मृत बच्चे के परिजनों ने पड़ोसी पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई।

परिजनों के अनुसार तीन-चार दिन पहले उनके पड़ोसी रबिन चौधरी को मोबाइल चोरी हो गया था, जिसका आरोप उन्होंने मृतक बच्चे पर लगाया था। इस बीच शुक्रवार को अचानक शिवजी चौधरी का 12 साल का बेटा दिलखुश कुमार गायब हो गया। परिजनों ने देर रात तक बच्चे की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह एक नहर में बच्चे का शव गड़ा हुआ मिला। बच्चे की लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने बच्चे के शव को परसरमा बकोर पथ पर बकोर चौक के पास रख सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे।


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रबिन चौधरी, धरबिन चौधरी और उसकी मां सहित तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे लोगों को भी मौके पर पहुंचे आलाधिकारीयों ने समझा बुझा कर शांत करा दिया है। वहीं, काफी मशक्कत से तकरीबन 4 घंटे बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।