Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:शीघ्र पूरा करें मत्स्यगंधा झील के सौन्दर्यीकरण का कार्य: डीएम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 24, 2021

SAHARSA:शीघ्र पूरा करें मत्स्यगंधा झील के सौन्दर्यीकरण का कार्य: डीएम

Koshi Live DESK:
सहरसा। बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मत्स्यगंधा झील के किए जा रहे सौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि सौंदर्यीकरण उपरांत काफी संख्या में लोग आएंगे और यह जलाशय पूर्व की भांति सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने प्रभारी कार्यपालक अभियंता सह अधीक्षण अभियंता लघु सिचाई एवं संवेदक से कार्य की प्रगति की स्थल पर जाकर समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि जल-जीवन-हरियाली योजना अंतर्गत मत्स्यगंधा झील के जीर्णोद्धार के तहत मिट्टी का कार्य पूरा हो चुका है। मत्स्यगंधा झील के सौंदर्यीकरण योजना के अंतर्गत झील के तीन तरफ आठ फीट की चौड़ाई में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा तेजी से कार्य को आगामी 15 मार्च 2021 तक सौंदर्यीकरण के अंतर्गत पेवर ब्लॉक कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया। झील के चारों तरफ बने मार्ग से ट्रैक्टर एवं वाहनों के परिचालन के क्रम में लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक की सुरक्षा हेतु 50 मीटर की दूरी के अंतराल पर प्रतिरोधक के रूप में आयरन गार्ड पोर्ट लगाए जाने का निर्देश दिया गया। अधीक्षण अभियंता -सह- कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मूल प्राक्कलन में आयरन गार्ड का प्रावधान नहीं था। इसलिए प्राक्कलन को संशोधित कर सक्षम प्राधिकार को अनुमोदन हेतु भेजा गया है। झील के चारों ओर स्लोप/ढ़लान में जहां-जहां रेनकट अथवा स्लोप सुव्यवस्थित नहीं है, उसे सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिया गया। झील से लगे सड़क से वर्षा का जल झील में नहीं जाएं एवं इस कारण स्लोप को रेनकट से सुरक्षा हेतु झील के चारों किनारे पेवर ब्लॉक के कटिग से प्राप्त मिट्टी को किनारे-किनारे लगाते हुए थोड़ी ऊंचाई का डोवेल बनाए जाने का निर्देश दिया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा मत्स्यगंधा झील में जल की उपलब्धता के लिए बनाए गए कैनाल के कई जगह अवरूद्ध रहने को लेकर जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग को उक्त केनाल की मरम्मत कराते हुए ब्लॉकेज दूर करने का निर्देश दिया, ताकि कैनाल के माध्यम से जलाशय में जल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। झील के चारों ओर पीसीसी के निर्माण हेतु निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय है कि मत्स्यगंधा झील के चारों ओर पेड़-पौधे एवं हरित आवरण अधिष्ठापन वन प्रमंडल सहरसा के द्वारा किए जाने का प्रस्ताव है। मौके पर संबंधित अधिकारी व संवेदक मौजूद रहे।