*सहरसा पतरघट से सुभाष राम की रिपोर्ट*
सहरसा जिला के पतरघट ओपी परिसर में पुलिस सप्ताह समारोह के अवसर पर शुक्रवार को नव पदस्थापित ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।इस दौरान ओपी अध्यक्ष, विधि व्यवस्था प्रभारी पु.अ.नि उदय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल के द्वारा ओपी परिसर में दर्जनों पौधा लगाया गया। वही ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि वृक्षारोपण से वातावरण एवं समाज सहित सभी प्रकार के जीव जन्तुओं को शुद्ध वायु मिलेगी तथा वर्तमान समय में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाना सभी व्यक्ति को बहुत महत्वपूण है। कुछ लोगों की जिम्मेवारी भी बनती हैं।
