Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/मैट्रिक का छात्र अवैध देसी कट्‌टा और बाइक के साथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 13, 2021

मधेपुरा/मैट्रिक का छात्र अवैध देसी कट्‌टा और बाइक के साथ गिरफ्तार


पुलिस ने शुक्रवार को घैलाढ़ बाजार स्थित एक चाय दुकान के पास एक नाबालिग को अवैध देसी कट्‌टा और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग इस बार मैट्रिक की परीक्षा में सम्मिलित होने वाला था। थानाध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि गिरफ्तार अाराेपी कमलपुर गांव वार्ड-संख्या-चार का रहने वाला है। वे अपने कुछ साथियों के साथ चाय दुकान पर खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दौरान गुजर रही पुलिस को देखकर सभी युवक भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने खदेड़कर नाबालिग काे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्‌टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली।