Kosi Live-कोशी लाइव BSEB मैट्रिक 2022 का रजिस्ट्रेशन अब 16 फरवरी तक:12 फरवरी तक करना था रजिस्ट्रेशन, बिहार बोर्ड ने 4 दिन और बढ़ा दिए, अब नहीं बढ़ेगी डेट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 12, 2021

BSEB मैट्रिक 2022 का रजिस्ट्रेशन अब 16 फरवरी तक:12 फरवरी तक करना था रजिस्ट्रेशन, बिहार बोर्ड ने 4 दिन और बढ़ा दिए, अब नहीं बढ़ेगी डेट


9वीं की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए मैट्रिक परीक्षा 2022 के रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी गई है। अब 12 फरवरी के बजाए 16 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 9वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2022 में सम्मिलित होने के लिए 12 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराने का अवसर दिया गया था। अब इसे 16 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

विद्यालय ऑनलाइन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि शिक्षण संस्थानों के प्रधान अब 9वीं कक्षा में पढ़ रहे ऐसे विद्यार्थियों, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए अब तक नहीं किया गया है, उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इस विस्तारित अवधि के दौरान वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com के माध्यम से करेंगे।

अब नहीं बढ़ेगी डेट

बिहार बोर्ड का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के लिए यह अंतिम अवसर है। यदि किसी छात्र/ छात्रा का रजिस्ट्रेशन किया गया है, लेकिन किसी कारण से निर्धारित शुल्क अभी तक जमा नहीं हुआ है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा ऐसे विद्यार्थियों का बकाया शुल्क भी ऑनलाइन माध्यम से इस निर्धारित अवधि में जमा किया जाएगा।

समस्या पर कर सकते हैं फोन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने या फिर शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर विद्यालयों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 06 12-2232074 , 2232257 एवं 2232239 दिया गया है, जिन पर वे फोन कर सकते हैं।