Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: दिव्यांग बेटे को बचाने गई मां आग में झुलसी, दोनों की जलकर दर्दनाक मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, February 15, 2021

बिहार: दिव्यांग बेटे को बचाने गई मां आग में झुलसी, दोनों की जलकर दर्दनाक मौत

कोशी लाइव डेस्क:

घटना के बाद मौके पर पहुंचे घोषी विधायक रामबली यादव ने बताया कि घर में आग लगने से मां-बेटे की मौत के साथ-साथ लाखों रुपये का पशुधन भी जल के खाक हो गया है. आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में मां-बेटे की जलकर मौत हो गई. घटना जिले के हुलासगंज प्रखंड के इब्राहिमपुर गांव की है. मिली जानकारी अनुसार बीती रात सोए अवस्था में मृतकों के झोपड़ीनुमा घर में आग लग गयी. गहरी नींद में होने की वजह से जब तक घर से लोग बाहर निकल पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.


बेटे को बचाने के चक्कर झुलसी मां


इस आगजनी में 45 वर्षीय मां अपने दिव्यांग बेटे को बचाने के चक्कर मे गंभीर रूप से झुलस गई. वहीं, घर में सो रही उनकी बहू रिंकू देवी भी आग की चपेट में आ गयी

घटना में दिव्यांग और उसके मां की मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों जले हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.



प्रखंड स्तर पर हो अग्निशमन की व्यवस्था



घटना के बाद मौके पर पहुंचे घोषी विधायक रामबली यादव ने बताया कि घर में आग लगने से मां-बेटे की मौत के साथ-साथ लाखों रुपये का पशुधन भी जल के खाक हो गया है. घर के चूल्हे में बचे आग की चिंगारी से आग लगने से मौत की संभावना जताई जा रही है.



फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आग लगने के कारणों जांच शुरू कर दी है. इधर, विधायक ने प्रखंड स्तर भी अग्निशमन की व्यवस्था किये जाने की मांग की ताकि समय पर अग्निशमन दलमौके पर पहुंच सके.