बिहार में जमीनों को खरीदने से पहले इसकी इकाई के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें जमीन के बारे में सही से जानकारी नही होने के वजह से वे जमीन को खरीदते ये बेचते समय धोखा खा जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी बिहार में जमीन को खरीदने या बेचने की सोच रहे है तो इसके पैमाने को जरूर जान लें।
आपको बता दें कि जमीन को मापने के लिए एक नही बल्कि कई तरह के पैमाने होते हैं और हर जगह अलग अलग तरह से जमीनों की माप की जाती है। आइये जानते हैं जमीनों के माप के बारे में डिटेल्स में।
आपको बता दें कि बिहार में एक कट्ठा में 1361 वर्ग फुट के बराबर होता है वहीं-
1 धुर = 81 वर्ग फुट
1 धुर = 20 धुरकी
1 कठ्ठा = 20 धुर
1 बीघा = 20 कठ्ठा
1 डेसीमल = 435.6 वर्ग फुट
1 कठ्ठा = 3.719 डिसमिल
आपको बता दें कि देश के सभी राज्यो में जमीन को अलग अलग तरीके से मापा जाता है।
बिहार में किसी और तरीके से तो यूपी में किसी और तरीके से। आपको बता दें कि बिहार और यूपी में ज्यादातर कट्ठा में ही जमीन को मापा जाता है।
