Danapur: बिहार की राजधानी से सटे दानापुर में अपराधियों ने एक बार फिर प्रशासन को दिखा दिया है कि वे बेखौफ हैं. उनको न तो प्रशासन का डर है और न ही कानून व्यवस्था का लिहाज. दानापुर एएसपी कार्यालय के सौ मीटर की दूरी पर स्थित खरंजा रोड में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हुए सेना के रिटायर्ड सूबेदार मेजर को गोलीमार कर घायल कर दिया है.
गोली लगने के बाद रिटायर्ड सुबेदार को इलाज के लिए राजा बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में एडमिट किया गया है. अपराधिओं ने उन्हें उस वक्त गोली मार दिया जब वह घर से बाहर सुबह टहलने बाजार की तरफ निकले थे.
बता दें कि अपराधियों ने सोची-समझी रणनीति बनाई थी
लोगो ने हल्ला किया तो अपराधी हथियार लहराते फरार हो गए. लोगों ने बताया कि दो अपराधी थे जो मोटरसाइकिल पर सवार थे. घायल व्यक्ति की पहचान रामाधार प्रसाद के रूप में बताई जा रही है जो आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार मेजर थे.
फिलहाल जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है लेकिन सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही खुलकर सामने आएगा.
बिहार में अपराधियों का बोलबाला इन दिनों बढ़ा है. पिछले कुछ दिनों से न सिर्फ आम आदमी बल्कि नेता से लेकर बड़े अधिकारी तक अपराधियों के निशाने पर हैं.
31जनवरी 2021:
Bihar Crime : पटना में सुशासन को सबसे बड़ी चुनौती... अपराधियों ने ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर को मारी गोली
हाइलाइट्स:
- बिहार की राजधानी में सुशासन को अपराधियों ने दी बड़ी चुनौती
- पटना से सटे बाढ़ में ऑन ड्यूटी दारोगा को मारी गई गोलियां
- जीआरपी के सब इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला
- घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए पटना के PMCH में रेफर किया गया
पटना में अपराधियों ने सुशासन को सबसे बड़ी चुनौती दी है। इस बार किसी कारोबारी या आम आदमी को नहीं बल्कि कानून को ही निशाना बनाया गया है। अपराधियों ने एक सब इंस्पेक्टर पर ही कातिलाना हमला किया है। एक दारोगा को अपराधियों ने गोली मार दी है।
जीआरपी में तैनात सब इंस्पेक्टर को गोली मारी
घायल सब इंस्पेक्टर का नाम विपिन कुमार सिंह हैं और वो बाढ़ जीआरपी में तैनात हैं। उनको अपराधियों ने ड्यूटी के दौरान ही गोली मार दी है। वारदात के बाद आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने उनको इलाज के लिए पटना भेजा है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है।
रेल पुलिस में तैनात SI विपिन कुमार सिंह शनिवार की रात बाढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान स्टेशन कैंपस में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। विपिन सिंह जब अज्ञात अपराधियों को घटनास्थल से खदेड़कर वापस स्टेशन थाना परिसर में लौटे तो एक अज्ञात अपराधी ने उन पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग की इस घटना में सब-इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह को कंधे के नीचे गोली लगी, जिससे वो जख्मी हो गए। वारदात के बाद उन्हेंं आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की पुष्टि करते हुए रेल प्रभारी तारकेश्वर मिश्रा ने बताया कि कंधे के नीचे गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और हमलावर की तलाश की जा रही है।
इसी बीच सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा में दो युवकों का गर्दन रेती हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामला बिंद थाना इलाके के कुशहर गांव का है। बताया जा रहा कि रविवार तड़के सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे दो युवकों की शव देखा। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इस बीच जांच में दोनों शवों की पहचान हो गई है। बताया जा रहा कि दोनों युवक भाई हैं और ऑटो ड्राइवर का काम करते थे।
गर्दन कटी दोनों शवों की पहचान ऑटो ड्राइवर के तौर पर हुई
शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई। जिसके बाद बिंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है। इस बीच पता चला है कि मारे गए दोनों युवक रिश्ते में सगे भाई हैं और ऑटो चलाते थे। उनके ऑटो को भाड़े पर बुलाने के बाद बदमाशों ने हत्या की।
