Kosi Live-कोशी लाइव Supaul Crime: सुपौल में दिनदहाड़े डाकबाबू के घर लूटपाट, विरोध करने पर महिला पर किया चाकू से हमला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 25, 2021

Supaul Crime: सुपौल में दिनदहाड़े डाकबाबू के घर लूटपाट, विरोध करने पर महिला पर किया चाकू से हमला

कोशी लाइव डेस्क:
बिहार में अपराधी इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल का है। जिले के निर्मली में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने घर में घुसकर ना सिर्फ जेवरात लूट लिए बल्कि विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर महिला को घायल भी कर दिया। घटना निर्मली थाना क्षेत्र के वार्ड 4 में गुरुवार दोपहर की है।

रामेश्वर साह निर्मली पोस्ट ऑफिस में डाक बाबू हैं। गुरुवार को वह अपने पोते को दिखाने के लिए बुनियादी केंद्र गए थे। घर में उनकी बहू सरिता देवी अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे दो बदमाश घर में घुस आए और गोदरेज तोड़ने लगे। गोदरेज तोड़ने की आवाज सुन जब सरिता उस कमरे में गई तो बदमाशों को गोदरेज से जेवरात से भरा बैग निकालते देखा। महिला इससे पहले कि शोर मचाती बदमाशों ने चाकू और पेचकस से उस पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। अनुमान है कि बैग में लगभग चार लाख के जेवरात और कुछ नगद राशि थी।
23 फरवरी को भी आए थे दोनों बदमाश


सरिता देवी की माने तो घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश 23 फरवरी को भी ऑनलाइन मार्केटिंग की जानकारी देने घर में आए थे। लगभग 1 घंटे तक दोनों युवक घर में मौजूद रहे थे। उन्होंने महिला का मोबाइल नंबर भी लिया था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।