पूर्णिया । बनमनखी प्रखंड अंतर्गत बुढ़िया मदरसा चौक के समीप स्टेट हाईवे 77 पर रविवार रात्रि करीब 11:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रक के सड़क किनारे बसे व्यक्ति के घर में घुस जाने से अंदर सो रहे तीन व्यक्तियों की दबकर मौत। बताया जाता है कि इस हादसे में मां बेटी के साथ एक और बच्चा की मौत हुई है। मरने वालों में बीबी मशीना उम्र 40 वर्ष पति मोo कारू, कनीसा खातून उम्र 14 पिता मोo कारू एवं मोo साजिद उम्र 12 पिता मोo दिलखुश शामिल है।
ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है
घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने बुढ़िया गोला के समीप सुबह 8:00 बजे से ही सड़क को जाम कर दिया था प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा मृतक के परिजनों को 20 20 हजार की सहायता राशि देने के बाद दिन के 2:00 बजे सड़क जाम हटा सड़क जाम के कारणदोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई स्टेट हाईवे 77 इस कारण 6 घंटे तक जाम रहा। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।
