Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:नौकरी चाहिए तो आपके काम की है यह खबर, बिहार के नगर निकायों में नई नियुक्तियों का रास्ता साफ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 12, 2021

BIHAR NEWS:नौकरी चाहिए तो आपके काम की है यह खबर, बिहार के नगर निकायों में नई नियुक्तियों का रास्ता साफ

कोशी लाइव डेस्क:
पटना, राज्य ब्यूरो। राज्य के नगर निकायों में नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग राज्य के नगर निकायों में अब जरूरत के अनुसार नए पदों का सृजन कर सकेगा। यही नहीं, सृजित पदों पर अब नियुक्ति की प्रक्रिया भी अपने स्तर से पूरी कर सकेगा। राज्य कैबिनेट ने बिहार नगर पालिका सेवा संवर्ग नियमावली 2021 की स्वीकृति देकर इसपर मुहर लगा दी है।

नई नियमावली की स्वीकृति के बाद विभाग में बड़े स्तर पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पांच हजार से अधिक पदों के सृजन की उम्मीद है। सौ से अधिक नए निकायों के गठन के बाद बड़े स्तर पर नए पदों का सृजन होना है। इसके अलावा पहले से कनीय अभियंता, सिटी मैनेजर समेत कई पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों के कारण कई नगर निकायों में कामकाज भी प्रभावित हो रहा था। अभी तक नगर निकायों में बीपीएससी या अन्य सेवा आयोग से नियुक्ति होती थी। अब नए पद सृजित कर नगरपालिका सेवा संवर्ग नियमावली के तहत नियुक्ति की जा सकेगी।