Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:ऐसी हैवानियत! बाप ने किया नाबालिग बेटी का रेप:मां ने खुद थाने पहुंच दर्ज कराई 55 साल के पति के खिलाफ FIR, पति गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 14, 2021

BIHAR:ऐसी हैवानियत! बाप ने किया नाबालिग बेटी का रेप:मां ने खुद थाने पहुंच दर्ज कराई 55 साल के पति के खिलाफ FIR, पति गिरफ्तार

कोशी लाइव/ऐसी हैवानियत! बाप ने किया नाबालिग बेटी का रेप:मां ने खुद थाने पहुंच दर्ज कराई 55 साल के पति के खिलाफ FIR, पति गिरफ्तार

गया के टिकारी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक कलियुगी बाप ने अपनी ही 7 साल की नाबालिग बेटी का रेप किया। पति के भरोसे नाबालिग बेटी को घर में छोड़कर बाजार गई मां जब वापस घर पहुंची तो वहां का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। अपनी बेटी से ही उसका पति रेप कर रहा था। यह देख वह शोर मचाने लगी। शोर सुन आसपास के लोग जमा हो गए। सारा माजरा समझ लोगों ने बच्ची के बाप को पकड़ लिया। उसके बाद बच्ची की मां थाने गई और अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बाजार गई थी मां
बच्ची की मां के अनुसार शुक्रवार की दोपहर वह घर का कुछ सामान खरीदने बाजार गई हुई थी। बच्ची को उसने घर पर ही उसके बाप के भरोसे छोड़ दिया। उसे इस बात का जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि उसका 55 साल का पति बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत करेगा। रास्ते में अचानक उसे याद आया कि उसका मोबाइल फोन घर पर ही छूट गया है। उल्टे पांव वह घर लौट आई। जैसे ही वह घर में घुसी देखा कि उसका पति बच्ची के साथ घिनौनी हरकत कर रहा है। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग जमा हुए उसने सब को सारी बात बताई।

बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया

जब लोगों ने महिला के पति को पकड़ लिया तो वह रोती-बिलखती टिकारी पुलिस स्टेशन पहुंची और पति के खिलाफ बच्ची के साथ रेप की FIR दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि महिला ने खुद FIR दर्ज कराई है। उस आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया है। सोमवार को 164 का बयान दर्ज किया जाएगा।

बेरोजगार है बाप

महिला का पति बेरोजगार है, वह कुछ भी काम नहीं करता है। महिला जहां-तहां मजदूरी करती है। उसी की कमाई से घर चलता है। पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। पीड़ित बच्ची का एक 10 वर्ष का भाई भी है।