Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: देर शाम सड़क पर टहल रही महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, February 15, 2021

बिहार: देर शाम सड़क पर टहल रही महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोशी लाइव डेस्क:
घटना के संबंध में मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना में शामिल कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में रविवार को गैंगरेप की घटना सामने आई है. घटना जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क पर अकेले टहल रही शादीशुदा महिला के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. वहीं, उनके साथ रहे दो और साथियों ने उनकी घटना को अंजाम देने में मदद की.


महिला को अकेले देख उठाया फायदा


इधर, पीड़िता ने घटना की सूचना दुर्गावती थाने को दी.
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस हिरसत में आरोपियों ने बताया कि महिला सड़क पर अकेले टहल रही थी. उसे अकेला देख दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.


मोहनिया डीएसपी ने कही ये बात


इधर, घटना के संबंध में मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना में शामिल कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि दो युवकों ने रेप किया है, जबकि बाकी दो साथियों ने इस अपराध में उनका सहयोग किया है. फिलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है.