Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: नाबालिग प्रेमी ने आधी रात में छात्रा को किया Video कॉल और देखते ही देखते लगा ली फांसी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 16, 2021

बिहार: नाबालिग प्रेमी ने आधी रात में छात्रा को किया Video कॉल और देखते ही देखते लगा ली फांसी


गया. प्रेम प्रसंग (Love Affair) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग छात्र (Minor Student) ने अपनी कथित प्रेमिका को लाइव वीडियो कॉल (Video Call) करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. घटना रामपुर थाना क्षेत्र मुस्तफाबाद कॉलोनी की है. बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी प्रेमिका ने ही परिजनों को फोन कर दी. मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे. घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर फंदे पर लटके विवेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (ANMMCH) भेज दिया. फिलहाल मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है.
वहीं मृतक छात्र के पिता के फर्द बयान पर लड़की के परिजनों और लड़की पर मामला दर्ज किया गया है.

बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग शहर के मुस्तफाबाद मोहल्ला स्थित सीनियर सेकेंडरी दिल्ली पब्लिक स्कूल का छात्र था. औरंगाबाद जिले के बलिया थाना क्षेत्र का रहना वाला था नाबालिग छात्र गया शहर में अपने चचेरे भाई और रफीगंज के एक छात्र के साथ पेइंग गेस्ट बनकर एपी कॉलोनी स्थित मुस्तफाबाद में रह कर पढ़ाई करता था. वह अपने स्कूल के आठवीं कक्षा की छात्रा रेणु कुमारी (काल्पनिक नाम) के साथ प्रेम करता था. हालांकि दिल्ली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने जिस तरीके से आत्महत्या की है, इससे लोग दंग रह गए हैं.

इस संबंध में मृतक के पिता और चचेरे भाई ने बताया कि विवेक के साथ पढ़ने वाली उक्त छात्रा ने आधी रात को फोन पर उन्हें बताया कि विवेक ने वीडियो कॉलिंग करते हुए आत्महत्या कर ली है. उस लड़की ने बताया कि के किसी दोस्त से उनका नंबर लेकर उनसे बातचीत कर रही है. पिता और चचेरा भाई बताते हैं कि लड़की के बहकावे और उकसावे पर छात्र ने आत्महत्या की है.

वहीं पुलिस के मुताबिक पूरी घटना की तफ्तीश की जाएगी कि आखिर किस परिस्थिति में वीडियो कॉलिंग पर लाइव फांसी लगा कर छात्र ने आत्महत्या की है. पिता और दोस्त बताते हैं कि लड़की के बहकावे और उकसावे पर विकास ने आत्महत्या की है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि प्रेम प्रसंग दोनों तरफ से चल रहा था या फिर एक एकतरफा था. इस मामले पर भी जांच की जा रही है कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि छात्र ने वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली.