कोशी लाइव सहरसा:
यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र में नियमों का पाठ पढ़ाने वाले पुलिसकर्मी स्वयं यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। नियम कानूनों को दरकिनार कर बाइक से ओपी क्षेत्र में फर्राटा तो भर ही रहे हैं साथ ही नियमों को ताक पर रखकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे है। एक बाइक पर तीन पुलिसकर्मी सवार होकर कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। साथ ही बाइक पर बिना हेलमेट के सवार तीन, नियम कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ाने वाले कोई और नहीं स्वयं खाकीधारी हैं। बाइक चलाने के दौरान न तो इन्होंने हेलमेट पहना है और न ही बाइक पर सवार खाकीधारियों में किसी असुरक्षा का भाव दिखाई पड़ा। गुरुवार को ओपी क्षेत्र के सुगमा चौक पर यह तस्वीर ली गई।
पता कर रहा हूं कौन था
यातायात नियमों को दरकिनार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी चाहे वह पुलिस कर्मी ही क्यों न हो। पता कर रहा हूं कौन था?
कमलेश सिंह, ओपी अध्यक्ष
