कोशी लाइव/फाइनेंस कर्मी से हुई लूट का सहरसा पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार
सहरसा। सदर थाना पुलिस ने पिस्तौल व गोली के साथ दो कुख्यात समेत तीन बदमाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों ने ही गत दिन सीएमएस कर्मी से लूट की थी। इन बदमाशों के पास से लूटी गई दो लाख पांच हजार रुपये, एक मैगजीन, चाकू, तीन गोली, चार मोबाइल व दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।शनिवार को पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने कार्यालय वेश्म में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 18 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला बाइपास में सीएमएस कर्मी नवीन कुमार से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तीन लाख 89 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में केस दर्ज कर होने के बाद रुपये की बरामदगी व शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ सदर व सदर थानाध्यक्ष राजमणि के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें डीआइयू एवं तकनीकी सेल के पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे। गठित टीम द्वारा घटना में शामिल बदमाश गंगजला वार्ड नंबर 15 के मो. अल्ताफ उर्फ अफताब, मो. हैदर, रतन सिंह उर्फ रूदल को गिरफ्तार किया गया। इनलोगों के पास से 7.65 एमएम का एक पिस्तौल, मैगजीन, लूटे गये रुपये में से दो लाख पांच हजार नकद रुपये समेत अन्य सामानों की बरामदगी की गई।
देखें वीडियो न्यूज़
हत्या व लूट में शामिल रह चुका है दो बदमाश
----
एसपी लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मो. हैदर पर लूट, हत्या समेत अन्य चार मामले सदर थाना क्षेत्र में दर्ज है। जबकि मो. अल्ताफ पर भी लूट, चोरी व हत्या के चार मामले सदर एवं सौरबाजार थाना में दर्ज है।
-----
गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। आर्म्स एक्ट का अलग से मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लिपि सिंह, एसपी, सहरसा।
