Kosi Live-कोशी लाइव CPM के जगदीश चंद्र बसु का हत्यारा गिरफ्तार:खगड़िया-समस्तीपुर के आतंक विक्रम को STF ने रामविलास पासवान के क्षेत्र अलौली से दबोचा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 31, 2021

CPM के जगदीश चंद्र बसु का हत्यारा गिरफ्तार:खगड़िया-समस्तीपुर के आतंक विक्रम को STF ने रामविलास पासवान के क्षेत्र अलौली से दबोचा

कोशी लाइव डेस्क:

खगड़िया और समस्तीपुर का आतंक कहा जाने वाला कुख्यात विक्रम तांती गिरफ्तार हो चुका है। STF ने इसे अलौली के बखरी गांव से गिरफ्तार किया। विक्रम तांती मेधौन पंचायत के पूर्व मुखिया और CPM के नेता जगदीश चंद्र बसु की हत्या में शामिल था। शनिवार को खगड़िया SP अमितेश कुमार ने बताया कि समस्तीपुर के धरहरवा गांव निवासी कुख्यात विक्रम तांती को पटना STF की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से 1 देसी पिस्टल और 4 कारतूस भी बरामद हुआ है। विक्रम पर खगड़िया और समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाने में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसकी तलाश लंबे समय से थी।

अप्रैल 2020 में हुई थी CPM नेता की हत्या

SP ने बताया कि CPM जिला सचिव और मेघौना पंचायत के पूर्व मुखिया जगदीश चंद्र बसु उर्फ मुन्ना की अप्रैल 2020 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में व्रिकम तांती भी शामिल था। गुप्त सूचना के आधार पर पटना STF और अलौली पुलिस ने हरिपुर गांव स्थित उच्च विद्यालय के पास अलौली-बखरी मुख्य पक्की सड़क पर विक्रम तांती को दबोच लिया।

जगदीश चंद्र बसु हत्याकांड में 8 आरोपी गिरफ्तार
CPM नेता जगदीश चंद्र बसु हत्याकांड में अब 8 आरोपियों गिरफ्तारी हुई है, जबकि 3 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर घूम रहा है। पुलिस ने इस मामले में अबतक अजय कुमार, मो रशिद, श्यामशेर, सुभाष तांती, कुलदीप यादव, श्यामशेर की बहन पूजा छोटी उर्फ कारी, सुरेश मुखिया और विक्रम तांती को गिरफ्तार किया है।