Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 19, 2021

सुपौल:चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान


सुपौल। संवाददाता।

स्टेट हाइवे 66 सिंहेश्वर-सुपौल पथ मेंमुंगरार टोला डकही घाट के पास रविवार देर रात अचानक आग लग गयी। इसमें स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई। चालक वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है सदर थाना क्षेत्र के हरदी अजान टोला निवासी संजीव कुमार अपनी स्कॉर्पियो बीआर 11 पी 4189 से सुपौल से वापस घर लौट रहे थे। एसएच 66 सिंहेश्वर रोड में मुंगरार टोला के पास पहुंचते ही इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं उठने के बाद गाड़ी चला रहे मनीष ने गाड़ी रोककर इंजन पर पानी छिड़का और फिर ड्राइविंग सीट पर बैठ गए। गाड़ी में बैठते ही देखा कि आग कलच प्लेट में लगी हुई है। जैसे तैसे गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। दमकल और पुलिस के पहुंचने से पहले स्कॉर्पियो आग का गोला बन चुकी थी। आग की चपेट में आने से एक एककर टायर धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तबतक दमकल और पुलिस की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गई। क ाफी मशक्कत केबाद आग को बुझाया गया लेकिन तबतक स्कॉर्पियो राख की ढ़ेर में तब्दील हो चुकी थी। सदर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी