Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:टेट संचालक हत्याकांड में मुकदमा दर्ज, चार नामजद,एक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 19, 2021

मधेपुरा:टेट संचालक हत्याकांड में मुकदमा दर्ज, चार नामजद,एक गिरफ्तार


मधेपुरा। थाना क्षेत्र के मधुकरचक के पाठक टोला-भित्ता टोला सड़क पर टेंट संचालक आनंद कुमार की हत्या के मामले में मृतक के पिता अखिलेश मंडल के आवेदन पर बिहारीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद किया गया है।

आवेदन में कहा गया है कि आनंद टेंट का कारोबार करता था। हाल के दिनों एक एंप्लीफायर लगभग 46 हजार में खरीदा था। 16 जनवरी की रात्रि चोरों ने एंप्लीफायर चोरी कर ली। घटना का पता चलने पर आनंद अपने चचेरे भाई नीरज को बाइक पर बैठाकर चोर के पीछे गया था। इसी क्रम में जवाहर पाठक के घर के समीप पांच लोग खड़े थे। वहां रुककर पूछा तो उन सभी ने एंप्लीफायर चोरी करने की बात कहते हुए घर जाकर जान मारने की धमकी दिया। इस पर दो लोग आनंद के बाइक पर बैठ गया। वहीं दूसरी बाइक पर नीरज को बैठाकर भित्ता टोला सड़क की ओर चला था। इसी बीच लाल पाठक के खेत के समीप आनंद को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पीछे से आ रहा नीरज बाइक से कूदकर भागने लगा। बदमाशों ने उसका भी पीछा किया। बांसबाड़ी के कारण उनलोगों ने पकड़ नहीं सका। उसने भागकर स्वजनों को घटना की जानकारी दी। जब वह स्वजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो पांचों भाग चुके थे। वहीं पर आनंद का शव पड़ा हुआ था। आशंका जताई है कि मधुकरचक पंचायत के परमानंदपुर निवासी शंभू शर्मा के पास आनंद कुमार 70 हजार रुपये दिया था। मांगने पर हत्या करने की धमकी दिया करता था। साजिश करके आनंद का हत्या कराई गई है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि नामजद शंभू शर्मा को गिरफ्तार किया गया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।