Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज़/बिहार में बेखौफ बदमाश, सहरसा में सुशांत सिंह राजपूत के भाई को मारी गोली, दोस्त को भी बनाया निशाना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 30, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़/बिहार में बेखौफ बदमाश, सहरसा में सुशांत सिंह राजपूत के भाई को मारी गोली, दोस्त को भी बनाया निशाना

कोशी लाइव/सहरसा:

सहरसा। बिहार में बेफौफ अपराधियों ने शनिवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सहरसा के बैजनाथपुर चौक के पास दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई राजकुमार सिंह को बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। अपराधियों ने उनके मित्र हसन अली को भी गोली मारकर घायल किया है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बताया जाता है कि हसन अली की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंच गई है। दोनों को गोली क्यों मारी गई? ये अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीकैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 

बाइक शोरूम खोलने निकले थे राजकुमार

जानकारी के अनुसार यामाहा शो रूम के मालिक राजकुमार सिंह का सहरसा, सुपौल और मधेपुरा तीनों जिला में शो रूम है। राजकुमार सिंह के भाई ने बताया कि वे रोज सुबह मधेपुरा शो रूम खोलने जाते थे। शनिवार को भी वे मधेपुरा निकले थे। उनके साथ मित्र हसन अली भी थे, जैसे ही वे सहरसा के बैजनाथपुर चौक पहुंचे कि एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने उनकी गाड़ी ओवरटेक करके दोनों को गोली मार दी। वारदात में राजकुमार सिंह के सहयोगी हसन अली की हालत गंभीर बनी हुई है। 

क्यों मारी गोली? ये नहीं हो सका साफ

वारदात के बाद दोनों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हसन अली की हालत गंभीर बताई है। अपराधियों ने गोलीबारी की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया है? इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।