Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी:एक सौ बोतल कोरेक्स के साथ दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 24, 2021

सहरसा/वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी:एक सौ बोतल कोरेक्स के साथ दो गिरफ्तार


जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वलबा हाट ओपी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को 100 बोतल कफ सिरप के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यालय डीएसपी बृज नंदन मेहता ने बताया कि शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान वलबा चौक पर स्थानीय बटराहा, वार्ड नंबर 26 निवासी विक्रम कुमार और वलबा हाट ओपी क्षेत्र के ऐनी गांव, वार्ड नंबर 10 निवासी दिलखुश यादव की गिरफ्तारी हुई। जिनके पास से 100 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया। साथ ही बिना नंबर की बाइक भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार अपराधी को अग्रतर कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।