अमिताभ कुमार ओझा, पटना : एक डायरी से कैसे पटना के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है । दरअसल यह डायरी नहीं बल्कि पटना में शराब माफियाओं की काली करतूतों का काला चिट्ठा है। इस डायरी को देखकर पुलिस वाले भी है दंग। एक तरफ बिहार की नीतीश सरकार शराब बंदी का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ यह डायरी राजधानी पटना में शराबबंदी की पोल खोलती है। इस डायरी को देखे तो हर रोज पटना में आठ से नौ लाख की शराब बिकती है। यह डायरी पटना के पत्रकार नगर थाना की पुलिस को मिली है । दरअसल एक शराब कैरियर की गिरफ्तारी के बाद इस बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है।
दरअसल पटना के पत्रकार नगर थाना में नए इंस्पेक्टर के रूप में तैनाती होने के बाद थाना प्रभारी मनोरंजन भारती रात में गश्ती में थे।
जब पुलिस ने घेराबंदी कर फ्लैट का दरवाजा खुलवाया तो अतुल सिंह को भागने का भी मौका नही मिला। तलाशी क्रम में दो कमरों से महंगी विदेशी शराब की कार्टून मिली और मिला एक डायरी। अतुल सिंह इस शराब नेटवर्क का किंग पिन था। कमरे में बरामद शराब की कीमत 20 लाख से ज्यादा आंकी गई। फ्लैट के नीचे से अतुल की 8 लाख की निंजा बाइक और हौंडा अमेज कार भी मिली
शराब तस्करी गैंग का सरगना अतुल सिंह के पास एमबीए की डिग्री है। उसने बताया कि पहले उसने मुर्गी फॉर्म खोला था लेकिन पहले बर्ड फ्लू और फिर लॉक डाउन के कारण उसे काफी नुकसान हुआ जिसके बाद उसके संपर्क में कुछ लोग आए और उसने शराब का धंधा करना शुरू किया। अतुल सिंह खुद कभी कभी निकलता था ,उसके नेटवर्क में कई लड़के थे जो शराब की डिलीवरी करते थे। ऑर्डर वाट्सअप से लिया करते थे।
