Kosi Live-कोशी लाइव बिहार के सभी स्कूलों में होगा ये 5 काम, सीएम नीतीश ने दिए आदेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 19, 2021

बिहार के सभी स्कूलों में होगा ये 5 काम, सीएम नीतीश ने दिए आदेश


न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई तरह के काम करने का आदेश दिया हैं। ये काम राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में किया जायेगा।

सभी सरकारी स्कूलों में होगा ये 5 काम, सीएम नीतीश ने दिए आदेश

1 .मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश ने बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में अग्निशमन यंत्र लगाने के आदेश दिए हैं।

.सरकारी स्कूलों में अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए 20 हजार रुपये तक खर्च करने का प्रावधान भी किया गया हैं। बहुत जल्द ये काम पूरा किया जायेगा।

3 .बिहार के स्कूलों में हर सप्ताह विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया हैं। ताकि किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या घटना होने पर सुरक्षित बचाव की जानकारी उन्हें पहले से हो।

.सीएम नीतीश ने स्कूलों में एक दिवसीय प्रशिक्षण, स्कूल सुरक्षा गाइडलाइन का लेखन, जागरुकता जैसे आयोजन कराने के आदेश दिए हैं।

.बिहार के करीब 90 हजार सरकारी विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र जल्द से जल्द लगाने को कहा गया हैं।