Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:बिहारीगंज में तीन अपराधी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 24, 2020

MADHEPURA:बिहारीगंज में तीन अपराधी गिरफ्तार

कोशी लाइव मधेपुरा:

मधेपुरा:तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

बिहारीगंज। आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम सहित अन्य मामले में आरोपी मंजौरा निवासी सिकेन्द्र मेहरा, संतोष कुमार मेहता, श्याम मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी को छापेमारी अड्टिायान में गिरफ्तार किया गया।


मधेपुरा:चोरी गयी बाइक बरामद

बिहारीगंज। थानाक्षेत्र के देबैल से चोरी गई अपाचे बाइक पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नौ दिसंबर को बाइक चोरी का केस दर्ज किया गया था। बाइक देबैल निवासी साजिद खान की है।



मधेपुरा:लापता युवक का सात दिन बाद भी सुराग नहीं

आलमनगर। पिछले सात दिनों से लापता मधेली दियारा के एक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मधेली दियारा वार्ड ग्यारह निवासी राजेश ड्टागत (30) की पत्नी पूनम देवी ने उदाकिशुनगंज थाना में आवेदन देकर कहा कि उसके पति 17 दिसंबर को ऑटो की मरम्मत कराने घर से उदाकिशुनगंज के लिए निकले थे। वे फुलौत चौक के पास पेट्रोल पंप के बगल में झा जी के गैरेज में गए थे। पूनम ने बताया है कि 17 दिसंबर की रात करीब आठ बजे ब्लॉक के पास रह रहे ऑटो चालक चंदन ठाकुर और उसके पति से उसकी सास से फोन पर बात हुई। लेकिन उसके बाद से न तो राजेश ड्टागत घर वापस आया और न हीं उसका फोन आ रहा है। काफी खोजबीन के बाद ड्टाी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष शशि ड्टाूषण सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजेश ड्टागत के मोबाइल नंबर को खंगाला जा रहा है।