Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:सड़क हादसे में दिवंगत हुए बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा मधेपुरा, दर्शन को उमड़ी भीड़ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 9, 2020

MADHEPURA NEWS:सड़क हादसे में दिवंगत हुए बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा मधेपुरा, दर्शन को उमड़ी भीड़


सड़क हादसे में दिवंगत हुए बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा मधेपुरा, दर्शन को उमड़ी भीड़



MADHEPURA: सड़क हादसे में दिवंगत हुए बीएसएफ जवान आशीष आनंद का पार्थिव शरीर मधेपुरा पहुंचा. जिसके बाद सुबह से ही एक झलक देखने और सम्मान में सुबह से सड़क पर तिरंगा, फूल माला लेकर हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़े.

बता दें कि मधेपुरा सदर प्रखंड के सुखासन गांव के रहने बाले बीएसएफ जवान आशीष आनंद पंजाब के फिरोजपुर में पस्थापित थे. आनंद छठ पूजा में छुट्टी लेकर घर आये हुए थे और छुट्टी खत्म होने के बाद लौटकर फिरोजपुर पत्नी और बेटी के साथ कार से जा रहे थे. इसी दौरान केन्थल असंध मार्ग पर नरवल गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कैंटर ने धक्का मार दी. जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई,जिसमें बीएसएफ जवान आशीष आनंद(35)कार में सवार पत्नी सोनी कुमारी (34)और बेटी हंसी कुमारी(5) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,जबकि कार चालक बुरी तरह घायल हो गया है जिसका इलाज पीजीआई में चल रहा है।आनंद के दिवंगत होने की खबर सुनकर जिलेवासी मर्माहत हैं.

जानकारी अनुसार दिवंगत बीएसएफ जवान मधेपुरा से नई दिल्ली तक ट्रेन से गये थे और फिर नई दिल्ली से कार में सवार होकर पंजाब के फिरोजपुर जा रहे थे। इसी क्रम में ये हादसा हुआ है।आज दिवंगत बीएसएफ जवान आशीष आनंद,उनकी पत्नी सोनी कुमारी तथा बेटी हंसी कुमारी का दाह संस्कार उनके पैतृक गांव मधेपुरा प्रखंड के सुखासन में किया जाएगा