Kosi Live-कोशी लाइव सावधान!मोबाइल ऐप से लोन लेने वाले हो जाएं सावधान, आरबीआई ने दी ये जरूरी चेतावनी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 24, 2020

सावधान!मोबाइल ऐप से लोन लेने वाले हो जाएं सावधान, आरबीआई ने दी ये जरूरी चेतावनी

कोशी लाइव डेस्क:

केन्द्रीय बैंक ने कहा- "आम लोगों को आगाह किया जाता है कि वे इस तरह की बेईमान गतिविधियों और ऑनलाइन/मोबाइल ऐप के माध्यम से कंपनी/फर्म के ऋणों की पेशकश को सत्यापित करें."

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को ऐसे मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म से व्यक्तिगत तौर पर या छोटे व्यवसाय के लिए अनाधिकृत ऋण लेने से बचने को कहा है जो तुरत और बिना कागजात के पैसे देने का वादा करते हैं. ऐसे प्लेटफॉर्म की ब्याज दरें काफी ऊंची होती है और अतिरिक्त छिपे हुए चार्ज होते हैं. इसके साथ ही, वे मोबाइल फोन धारकों के डेटा का गलत इस्तेमाल भी करते हैं.


केन्द्रीय बैंक ने कहा- "आम लोगों को आगाह किया जाता है कि वे इस तरह की बेईमान गतिविधियों और ऑनलाइन/मोबाइल ऐप के माध्यम से कंपनी/फर्म के ऋणों की पेशकश को सत्यापित करें."


इसमें आगे कहा गया, कंज्यूमर को कभी भी केवासी डॉक्यूमेंट्स किसी अज्ञात व्यक्ति, अनाधिकृत ऐप को नहीं देने चाहिए और ऐसी घटनाओं के बारे में संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित करना चाहिए.

बैंक, आरबीआई से रजिस्टर्ड गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और अन्य संस्थाओं जो राज्य सरकार के वैधानिक प्रावधानों के तहत द्वारा विनियमित उनसे ऋण लिया जा सकता है