JEE Main 2021full schedule: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने जेईई मेन परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 'ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि जेईई मुख्य) परीक्षा अगले साल चार बार होगी। मंत्रालय द्वारा परीक्षा आयोजित करने के लिए प्राप्त सुझावों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। चार परीक्षा सत्र फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई 2021 में आयोजित किए जाएंगे। फरवरी में पहला परीक्षा सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच होगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इससे पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आज शाम 6 बजे के आसपास जेईई मेन 2021 की तारीखों की घोषणा करने की जानकारी दी थी।
इससे पहले 15 दिसंबर को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए) ने jeemain.nta.nic.in पर एक अधिसूचना जारी की जिसमें जेईई मेन 2021 की तारीखों और अन्य सूचनाओं के बीच एक नया परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया गया था। हालांकि बाद में किसी कारण से इस सूचना को कुछ घंटों के भीतर वापस ले लिया गया और एक स्पष्टीकरण जारी किया गया जिसमें कहा गया था कि जेईई मेन 2021 डेट्स को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। पूरे मामले ने उम्मीदवारों को असमंजस की स्थिति में छोड़ दिया गया।
जेईई मेन में पहले जितने प्रश्न आते थे, इस बार भी उतने ही आएंगे। पहले फिजिक्स, केमिस्ट्री, और मैथ्स से 25-25-25 प्रश्न आते रहे हैं। लेकिन एनटीए ने विभिन्न बोर्ड के सिलेबस को जेईई मेन पेपर में एक स्तर पर लाने के लिए सेक्शन में च्वॉइस देने का फैसला किया है। क्वेश्चन पेपर में च्वॉइस होगी। प्रत्येक विषय में 30 प्रश्न आएंगे जो दो सेक्शन में बंटे होंगे। सेक्शन ए में 20 प्रश्न और सेक्शन बी में 10 प्रश्न होंगे। सेक्शन बी के 10 प्रश्नों में से परीक्षार्थियों को किन्हीं 5 का उत्तर देना होगा।
पहले प्रयास में छात्रों को परीक्षा देने का पहला अनुभव प्राप्त होगा और उन्हें अपनी गलतियों का पता चलेगा जिसे वे अगली बार प्रयास करते समय सुधार सकते हैं। इससे एक साल ड्रॉप करने की संभावना कम हो जाएगी और ड्रॉपर को पूरा साल बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। एजेंसी ने कहा कि अगर किसी ने नियंत्रण से बाहर होने के कारण परीक्षा में चूक की, तो उसे पूरे एक साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। छात्र की सर्वश्रेष्ठ 2021 NTA स्कोर मेरिट सूची/रैंकिंग की तैयारी के लिए माना जाएगा।
jEE Main 2021 फरवरी से मई के बीच आयोजित की जाएगी. जेईई मेन 2021 को 4 सत्रों में आयोजित किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन आज यानी 15 दिसंबर से शुरू हो गया है.
JEE Main 2021 Exam: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली jEE Main 2021 फरवरी से मई के बीच आयोजित की जाएगी. जेईई मेन 2021 को 4 सत्रों में आयोजित किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन आज यानी 15 दिसंबर से शुरू हो गया है. अगले शैक्षणिक वर्ष में, जेईई मेन कई सत्रों- फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई 2021 में आयोजित किया जाएगा. यहां देखें पूरी डिटेल्स
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना की तारीख 15.12.2020 से 15.01.2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16.01.2021
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो मंगलवार 15 दिसंबर से शुरू हो गई है.
इस साल JEE Main 2021 चार बार आयोजित किया जाएगा. परीक्षा का पहला सत्र 22 से 25 फरवरी 2021 तक होगा, इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई 2021 में अगले तीन सत्र होंगे. ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि जेईई (मुख्य) 2021 बोर्ड परीक्षाओं में हस्तक्षेप न करे. जो कि राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर आयोजित किया जा सकता है.
JEE Main के पहले सेशन का एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी.
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने 10 दिसंबर को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत में संकेत दिया था कि जेईई मेन साल में दो से अधिक आयोजित किए जा सकते हैं.
