न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नए साल पर बिहार के लोगों को बड़ा झटका लग सकता हैं। क्यों की बिजली कंपनियां बिजली की दरों में इजाफा कर सकती हैं। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी के इस दौर में बिजली कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा हैं। साथ ही साथ कम बिलिंग से बिजली कंपनियों को करीब 15 प्रतिशत घाटा का सामना करना पड़ा हैं। इस घाटा की भरपाई के लिए बिजली कंपनियां बिजली बिल में 10 प्रतिशत इजाफा कर सकती हैं।
बता दें की साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिजली दर में दस फीसदी इजाफे पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा हैं।
हालांकि अभी बिजली बिल बढ़ाने का फैसला नहीं लिया गया हैं। लेकिन बहुत जल्द इसपर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता हैं।
