Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:ससुराल में रह रहे व्यवसायी ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी-बच्चों की मौजूदगी में दिया घटना को अंजाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 1, 2020

BIHAR:ससुराल में रह रहे व्यवसायी ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी-बच्चों की मौजूदगी में दिया घटना को अंजाम



समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर में एक व्यवसायी ने अपने ससुराल में खुदकुशी (Suicide) कर ली. गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के करपुरी ग्राम वार्ड संख्या 7 का है. मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर-ताजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट (Restaurant) संचालक केदारनाथ गुप्ता उर्फ डब्लू के रूप में की गई है. इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर मुफस्सिल पुलिस पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रेस्टोरेंट्स संचालक केदारनाथ गुप्ता उर्फ डब्लू पिछले एक साल से कर्पुरी ग्राम के वार्ड संख्या 7 स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे और समस्तीपुर-ताजपुर रोड में एक रेस्टूरेंट का संचालन कर रहे थे. जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त घर में केदारनाथ के अलावे उनकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे मौजूद थे. इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज हुई. जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक डब्लू की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से एक देसी कट्टा बरामद किया है. विज्ञापन घटना का कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है. मामले की जांच के लिए पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में क्या कुछ निकल कर सामने आती है तभी जाकर इस रेस्टोरेंट संचालक के आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी.