न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन म्यूटेशन कराने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में एक सप्ताह के भीतर जमीन म्यूटेशन को लेकर नई सुविधा बहाल हो जाएगी। इससे लोगों को भाग-दौड़ की परेशानियों से छुटकारा मिल जायेगा।
बिहार में जमीन म्यूटेशन का नया नियम, जानें पूरी डिटेल्स।
1 .बिहार में अब जमीन की रजिस्ट्री होते ही ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया भी तुरंत शुरू हो जाएगी।
2 .बिहार में जमीन के नए मालिक को एक सप्ताह के अंदर ही म्यूटेशन का कागज मिल जाएगा।
3 .आपको बता दें की इस प्रक्रिया को करने के लिए रजिस्ट्री कार्यालयों को अंचलों से जोड़ा जा रहा है।
4 .नए नियमानुसार जैसे ही निबंधन कार्यालय में जमीन की खरीद बिक्री का कोई दस्तावेज अंतिम तौर पर स्वीकृत होगा, उसकी प्रति अपने आप सीओ के लॉगिन में चली जाएगी।
5 .इसके बाद अंचल अधिकारी तुरंत म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
6 .म्यूटेशन की नई व्यवस्था यह है कि इसे पहले आइए, पहले पाइए की व्यवस्था लागू होगी। साथ ही साथ ये सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आपको ज्यादा भाग दौड़ करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।