न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए ग्रामीण उजाला योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के तहत जनवरी महीने से ग्रामीण इलाकों के प्रति परिवार लोगों को 10 रुपये में एलईडी बल्ब दिया जायेगा।
खबर के अनुसार मोदी सरकार इस योजना के तहत देशभर में करीब 60 करोड़ एलईडी बल्ब का वितरण करेगी। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं। इस योजना की शुरुआत सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) करेगी।
मीडिया में आ रही खबर के अनुसार ग्रामीण उजाला योजना नाम से कार्यक्रम जनवरी 2021 के दूसरे सप्ताह से शुरू किया जा सकता है।
आपको बता दें की शुरू में इसे उत्तर प्रदेश के वाराणसी , बिहार के आरा, महाराष्ट्र के नागपुर, गुजरात के वडनगर और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में लागू किया जायेगा। फिर धीरे-धीरे इस योजना का विस्तार देशभर में किया जायेगा। इससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा।
