बिहार कैबिनेट ने रातों रात लिए 10 बड़े फैसले, तुरंत पढ़ें?
1 .बिहार कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है की राज्य के हर जिले में कम से कम एक मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा।
2 . राज्य के अविवाहित लड़कियों को इंटर पास करने पर 25 हजार और ग्रेजुएशन के बाद 50 हजार रुपये मिलेंगे।
3 .महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे उद्यमों में परियोजना लागत का 50% अधिकतम 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।
4 .राज्य के बाहर काम करने वाले कामगारों का पंचायतवार डेटाबेस बनाया जाएगा।
5 .बिहार कैबिनेट के फैसला किया है की हृदय में छेद के साथ जन्में बच्चों के फ्री इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
6 .शहर में रह रहे बेघर या भूमिहीन गरीब लोगों को बहुमंजिला इमारतें बनाकर घर दिया जाएगा।
7 .राज्य में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स एकेडमी खोली जाएगी।
8 .बिहार में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी और एक इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी खोली जाएगी।
9 .बिहार के आईटीआई और पॉलीटेक्निक में पढ़ रहे बच्चों को सोलर, ड्रोन तकनीक, ऑप्टिकल फाइबर की ट्रेनिंग दी जाएगी।
10 .बिहार के सभी थाना, प्रखंडों, अनुमंडल और जिलास्तरीय कार्यालयों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
