Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज़/SAHARSA NEWS:अपराध की साजिश रचते तीन बदमाश हथियार संग गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 1, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़/SAHARSA NEWS:अपराध की साजिश रचते तीन बदमाश हथियार संग गिरफ्तार


सहरसा। रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में महपुरा निवासी राहुल सिंह के घर पर मारी गई छापेमारी में महपुरा के राहुल सिह, सहरसा के नया बाजार स्थित वार्ड दो के शुभम कुमार व नयाबाजार वार्ड तीन के सौरभ लाल को अपराध की साजिश रचते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो देसी कट्टा, दो कारतूस, बिना नंबर वाली दो बाइक, छह मोबाइल, एक चाकू, एसबीआइ बैंक के दो एटीएम कार्ड पुलिस द्वारा बरामद की है।

इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि राहुल सिंह का पूर्व से ही आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह महिषी थाना का वांछित है। वहीं शुभम कुमार और सौरभ कुमार का सदर थाना में आपराधिक रिकार्ड दर्ज है। राहुल सिंह पर महिषी थाना में आधा दर्जन आपराधिक मामला दर्ज है तो वहीं शुभम और सौरभ पर सदर थाना में शराब तस्करी, आ‌र्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। महिषी पुलिस द्वारा लगातार दो दिनों में मिली सफलता से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है तो लगातार दूसरी बार मिली सफलता से महिषी थाना के अफसर और पुलिस बल के हौसले बुलंद हैं।