
मधेपुरा। शहर के दो अलग अलग
वार्ड के दो युवक एक सप्ताह से
लापता हैं। दोनों युवकों के परिजन
सदर थाना में आवेदन देकर लापता
युवक की तलाश करने की गुहार
लगायी है।शहर के पुरानी बाजार वार्ड
नंबर छह के मो. सना उल्लाह ने
आवेदन देकर कहा कि उसका भाई
मो. अमाद उल्लाह मानसिक रूप से
कमजोर था। 15 नवंबर की शाम सात
बजे घर से निकलने के बाद वह लौट
कर नहीं आया। अपने स्तर से उसकी
खोजबीन की गयी लेकिन उसका पता
नहीं चल सका।
शहर के वार्ड 20 स्थित जय मां
काली फ्लावर मालिक ने सदर थाना में
आवेदन देकर कहा कि उसका भाई प्रेम
कुमार राय पिछले 17 नवंबर से लापता
है। भाई की खोज तीन दिन से कर रहे
हैं लेकिन उसका कोई पता नहीं चल
सका है। प्रेम को अपनी पत्नि से कुछ
बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी
देन से वह लापता है। उन्होंने थानाध्यक्ष
से उनको बरामद करने की मांग की है।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया
के दोनों लापता युवक की तलाश की
जा रही है। पुलिस इस दिशा में कार्रवाई
कर रही है।