Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/बिहार: गांव के युवक से महिला का था अवैध संबंध, पति के विरोध करने पर की हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 30, 2020

खगड़िया/बिहार: गांव के युवक से महिला का था अवैध संबंध, पति के विरोध करने पर की हत्या


खगड़िया: बिहार के खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलबा गांव में अवैध संबध का विरोध करने पर पत्नी ने पति की पहले गला रेतकर हत्या कर दी और फिर शव को घर में ही गढ्ढा बनाकर छिपाने की कोशिश की. लेकिन घर के अन्य सदस्य की नजर शव पर पड़ी जिसके बाद पोल खुल गई.

इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया. घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है. परिजनों मानें तो मृतक ज्ञानी सिंह ने तीन शादी की थी. पहली पत्नी के मौत के बाद दूसरी शादी की लेकिन वह पत्नी भी छोड़कर चली गई जिसके बाद आठ साल पूर्व फिर ज्ञानी सिंह ने तीसरी शादी की.

इस पत्नी का अवैध संबध गांव के ही एक युवक से चल रहा था, जिसका पति लगातार विरोध कर रहा था. इसी दौरान मौका पाकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दिया और लाश को घर में ही पलंग के नीचे गढ्ढा खोदकर छिपाने का प्रयास किया. गोगरी डीएसपी घटनास्थल स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.