Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:नीतीश कुमार का सख्त आदेश जारी, बिहार में आज से हुआ लागू - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 29, 2020

BIHAR:नीतीश कुमार का सख्त आदेश जारी, बिहार में आज से हुआ लागू


न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 'लॉ एंड आर्डर' पर नीतीश कुमार ने सख्त आदेश जारी किया हैं। साथ ही साथ अपने सभी अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने का आदेश दिया हैं।

नीतीश कुमार का सख्त आदेश जारी।

1 .सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा है की बिहार में कानून का सख्ती से पालन हो, जिससे अपराधियों में कानून का भय बनी रहे।

2 .नीतीश कुमार ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है की अधिकारियों और कर्मियों को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई करें।

3 .सीएम ने अपने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सभी थाना क्षेत्रों में नाइट गश्त को और बढ़ाये।

4 .सीएम नीतीश ने बिहार में खुफिया तंत्र को मजबूत करने को कहा हैं। साथ ही साथ उन्होंने साइबर अपराध पर भी नियंत्रण करने के आदेश दिए हैं।

5 .मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक थाने में महिलाओं के लिए महिला शौचालय और स्नानागार की भी व्यवस्था होनी चाहिए।