Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:नीतीश सरकार का सख्त आदेश जारी, इन लोगों पर होगी कारवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 25, 2020

BIHAR:नीतीश सरकार का सख्त आदेश जारी, इन लोगों पर होगी कारवाई


न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में बिहार सरकार ने सभी को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया हैं। लेकिन बहुत से लोग अभी भी बिना मास्क के घूम रहे हैं। इन लोगों पर अब सख्त कारवाई की जा रही हैं। साथ ही साथ बिहार में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।

नीतीश सरकार के सख्त आदेश जारी, इन लोगों पर होगी कारवाई।

1 .नीतीश सरकार के सख्त आदेश के बाद राज्य के सभी जिलों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। बिना मास्क के दिखाई दे रहे लोगों पर कारवाई की जा रही हैं।

2 .मास्क चेकिंग अभियान के तहत 6740 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया हैं।

उनसे बतौर जुर्माना 3,37,000 रुपए की वसूली की गई हैं।

3 .बिहार के गया में सबसे अधिक 609 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया हैं। इन लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा हैं।

4 .वहीं बिहार में वाहन जांच के दौरान 3792 वाहनों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माना के रूप में 1514300 रुपए की वसूली की गई हैं।

5 .नीतीश सरकार ने आदेश दिया है की बिहार में पैदल चलने वाले, बाइक चलाने वाले या कार से चलने वाले सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य है।