पूरा मामला बिहार के नवादा जिले से जुड़ा हुआ है जहां के नक्सल प्रभावित और अति संवेदनशील माने जाने वाले नरहट थाना में दिपावली की रात पुलिस कर्मी लापरवाही से ना केवल डांस करते नजर आ रहे हैं बल्कि उनकी भाव भंगिमा देखकर भी ऐसा लग रहा है कि वह पूरी तरह से अपने आपे से बाहर हैं. नवादा के पुलिस वालों का यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म्स बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में थाने में तैनात सिपाही से लेकर हवलदार और दरोगा तक नागिन धुन पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो दीपावली की रात का है जब थाना प्रभारी अपने मुलाजिमों के साथ गश्त पर गए हुए थे. इसी का फायदा उठाकर थाने में मौजूद कुछ कर्मियों ने वर्दी तो उतार दी लेकिन वर्दी उतारने के साथ ही इसका ख्याल रखना भूल गए कि वह थाना परिसर में ही डांस कर रहे हैं. पुलिस वालों का यह वीडियो और सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.
