Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:शौच के लिए निकली नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 26, 2020

BIHAR NEWS:शौच के लिए निकली नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज



सिवान
बिहार के सिवान जिले से रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। जिले में एक चाचा ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


पीड़िता को आरोपी ने दी मुंह बंद रखने की धमकी
मिला जानकारी के मुताबिक, मामला जीरादेई थाना क्षेत्र का है। यहां बुधवार की सुबह नाबालिग शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने के बाद युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए जुबान बंद रखने को कहा था। लेकिन घर पहुंच कर नाबालिग ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

'मम्मी-पापा, मैं जिंदगी से तंग आ गया हूं...' सुसाइड नोट लिख किशोर ने की खुदकुशी, पिता बोले- बेटे की हत्या हुई
मामला दर्ज, जांच कर रही पुलिस
इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर स्थानीय थाना पहुंचे। जहां से पुलिस ने उन्हें महिला थाना में भेज दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपित युवक पड़ोस का रहने वाला रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है। पीड़िता की शिकायत पर गांव के मुधुन राम के पुत्र सचिन राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।