पदों का विवरण : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पंचायती राज विभाग में बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं।
पदों की संख्या : कुल 373 पद, अनारक्षित के लिए 150, आर्थिक रूप से कमजोर को 37, एससी-एसटी को 63, ईबीसी को 67, बीसी को 45, बीसी महिलाएं को 11 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी।
योग्यता : बिहार पंचायती राज्य के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई हैं।
आयु सीमा : पंचायती राज्य विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई हैं।
आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य अभ्यर्थी के लिए छह सौ रुपये, आरक्षित श्रेणी के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित हैं।
चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
