Kosi Live-कोशी लाइव Bhagalpur Crime : दो प्रखंडों से दो महिलाओं का मिला शव, जिले में फैली सनसनी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 30, 2020

Bhagalpur Crime : दो प्रखंडों से दो महिलाओं का मिला शव, जिले में फैली सनसनी


भागलपुर। जिले के सन्‍हौला और नवगछिया प्रखंड के दो अलग अलग स्‍थानों से दो महिलाओ का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह कानोकान क्षेञ में फैल गई। धीरे धीरे घटना स्‍थल पर लोगों की भीड़ जमा होते चली गई। घटना स्‍थल पर पहुंचे लोगों ने शव को देख तरह तरह की आशंका व्‍यक्‍त करना शुरू कर दिया। सन्‍हौला में महिला की मिली शव की पहचान कर ली गई है। नवगछिया के शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।

सन्‍हौला में दहेज लोभियों ने की महिला की हत्‍या

थाना क्षेत्र स्थित भुड़िया बहियार के नहर से सोमवार की सुबह सन्हौला पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। मृत महिला की पहचान भुड़िया निवासी जागो यादव की 26 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में की गयी है। घटना स्थल पर मौजूद मृत महिला की माँ ने बताया की पूजा का प्रेम विवाह सात माह पूर्व सन्हौला थाना क्षेत्र के ही रसलपुर-महियामा निवासी प्रवेश यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए पूजा के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट किया करते थे। पिछले माह से पूजा के पति ने खुद मोटरसाइकिल के लिए हमलोगों पर दबाब बना रहे थे; हमलोगों ने उन्हें कहा था धान तैयार हो रहा है, उसे बेचकर आपको मोटरसाइकिल खरीद देंगे।बावजूद इसके लहेज लोभियों ने हमारी बेटी की गला दबाकर हत्‍या कर दी और शव को ठिाकने लगाने का असफल प्रयास किया।  आज अचानक ग्रामीणों ने भुड़िया गांव के बहियार में पुत्री के शव होने की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुँचे सन्हौला थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया की शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि गला दबाकर महिला की हत्या की हत्या की गई है। सन्हौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भागलपुर भेज दिया है।